झाडियों में 2 टूटी नाव पर लड़की से दरिंदगी- 5 युवकों ने किया गैंगरेप

झाडियों में 2 टूटी नाव पर लड़की से दरिंदगी- 5 युवकों ने किया गैंगरेप

चित्रकूट। अपनी मां के साथ दर्शन पूजन के लिए मां के साथ चित्रकूट पहुंची 16 वर्षीय लड़की के साथ मंदाकिनी नदी के घाट के पास झाडियों टूटी पडी नाव में ले जाकर पांच युवकों द्वारा दरिंदगी करते हुए उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। शोर मचाने पर मां आता देखकर आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने भाग दौड़ करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शनिवार को चित्रकूट थाने के एसडीओपी आशीष जैन के मुताबिक मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की अपनी मां के साथ कामतानाथ धाम की परिक्रमा करने के लिए चित्रकूट आई थी। मां बेटी रात काटने के लिए मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित एक धर्मशाला के भीतर ठहरी हुई थी। तड़के तकरीबन 3.00 बजे भोर की पहली किरण फूटते ही लड़की अपनी मां के साथ धर्मशाला से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर बहने वाली मंदाकिनी नदी के जानकी कुंड में स्नान करने के लिए पहुंच गई।

पीड़िता के मुताबिक जानकीकुंड पर उसके गांव का ही रहने वाला एक परिचित लड़का भी नहाने के लिए आया था, जान पहचान होने की वजह से दोनोें वहीं पर खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान जानकी कुंड में स्नान करने के बाद बाहर आई उसकी मां कपड़े बदलने के लिए घाट के ऊपर चली गई। इसी बीच बात कर रहे लड़के ने गांव में मोबाइल से फोन कर अपने चार साथियों को बुला लिया जो लड़की को उठाकर घाट के पास उगी झाड़ियों में पड़ी टूटी नाव में ले गए, जहां पांचो लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

लड़की के शोर-शराबे पर दौड़ी मां को आता देखकर पांचो आरोपी उसे छोड़कर झाड़ियों में होते हुए मौके से भाग गए। बेटी की हालत देखकर रोती बिलखती चित्रकूट थाने पहुंची मां बेटी ने पुलिस को आपबीती बताई। आनन-फानन में पुलिस घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंची और पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उनकी तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास, मध्यप्रदेश

epmty
epmty
Top