पुलिस वालों को नशे में टल्ली कर फरार बदन सिंह बद्दो पर इनाम 5 लाख

पुलिस वालों को नशे में टल्ली कर फरार बदन सिंह बद्दो पर इनाम 5 लाख

मेरठ। 4 साल पहले पुलिसकर्मियों को शराब के नशे में टल्ली करने के बाद फरार हुआ कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो अब 5 लाख का इनामी बन गया है। बदन सिंह बद्दो पर अभी तक केवल दो लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

डीजीपी मुख्यालय की ओर से 4 साल पहले मेरठ के होटल मुकुट महल से पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर उन्हें नशे में टल्ली कर फरार हुए कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो पर इनामी राशि बढ़ाने के भेजे गये प्रपोजल को गृह मंत्रालय की ओर से मंजूर कर लेने के बाद अब बदन सिंह बद्दो 5 लाख रुपए का इनामी बन गया है।

वर्ष 2019 की 28 मार्च को मेरठ में मुकुट महल होटल के भीतर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर फरार हुए बदन सिंह बद्दो के संबंध में माना जा रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में कहीं पनाह लिए हुए हैं। 5 लाख रुपए के इनामी बने बदन सिंह बद्दो की पुलिस अभी तक तकरीबन 10 करोड रुपए से अधिक संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। अब बदन सिंह बद्दो के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है।

epmty
epmty
Top