5 लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी

5 लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी
  • whatsapp
  • Telegram

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने आज यहां नगर निगम के एक अधिकारी प्रदीप वर्मा को पांच लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि एक बिल्डर से बहुमंजिला इमारत की स्वीकृति के संबंध में नगर निगम के सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को पांच लाख रुपयों की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। उसे उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कार में रिश्वत ले रहे थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रिश्वत के रूप में और अधिक राशि मांग रहा था। पांच लाख रुपए पहली किश्त के रूप में लेते हुए वह गिरफ्तार हो गया। उसकी संपत्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top