घर में अकेली महिला देखकर 4 लाख की लूट

घर में अकेली महिला देखकर 4 लाख की लूट

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में एक व्यवसायी की पत्नी काे घायल कर बदमाशों ने चार लाख 80 हजार रूपये लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फाजिलनगर कस्बे के कालेज रोड पर दीक्षा गारमेंट्स के नाम से दुकान चलाने वाले पवन अग्रवाल हाटा के भाजपा विधायक पवन केडिया के समधी हैं। कस्बे के परसौनी नहर मार्ग पर उनकी मकान है।

पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार देर शाम एक युवक ने उन्हे सूचना दी कि उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल घर में गंभीर रूप से घायल पड़ी हैं। वह बेटे हिमांशु के साथ घर पहुंचे तो वहां कई जगह खून के धब्बे थे और पत्नी बेहोश पड़ी थीं। आनन-फानन घायल अनीता को कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर कर दिया गया। अनीता के सिर में चोट लगी है। पत्नी को अस्पताल भेजने के बाद पवन दोबारा घर पहुंचे तो उनकी आलमारी खुली थी। आलमारी में रखे चार लाख अस्सी हजार रुपये गायब थे।

एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। महिला के होश में आने पर ही घटना की वजह का पता चल सकेगा।

epmty
epmty
Top