देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कांस्टेबल समेत 4 कर्मचारी बर्खास्त

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कांस्टेबल समेत 4 कर्मचारी बर्खास्त

जम्मू कश्मीर। देश विरोधी एवं आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में प्रशासन द्वारा एक कांस्टेबल के अलावा तीन अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। निलंबन की इस कार्यवाही के बाद अब पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

बुधवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन की और से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत देश विरोधी एवं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल समेत चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

सस्पेंड किए गए तीन अन्य लोगों में एक लैब इंचार्ज, मेडिसिन के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक टीचर शामिल है। निलंबन की कार्यवाही को लेकर एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि सस्पेंड किए गए कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्यवाही संविधान की धारा 311 के अंतर्गत की गई है। गौरतलब है कि पिछले 3 सालों के भीतर जम्मू कश्मीर में देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी के चलते अभी तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

epmty
epmty
Top