354 दारोगाओं को मिली तरक्की- बनाए गए इंस्पेक्टर- खुशी का माहौल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा नागरिक पुलिस के 354 उप निरीक्षकों को नागरिक पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से अनुमोदित किए जाने के फल स्वरुप पदोन्नति पाए सभी इंस्पेक्टर को वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नागरिक पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुख्यालय की ओर से जारी किए गए परिपत्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक नागरिक पुलिस सेवा नियमावली 2015 यथा संशोधित में निहित निर्देशों के अंतर्गत अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा नागरिक पुलिस के 354 पुलिस उपनिरीक्षकों को नागरिक पुलिस के निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए जाने एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किए जाने के फलस्वरूप 354 दारोगाओं को उनके वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नागरिक पुलिस के निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है और प्रोन्नति पाने वाले 354 उप निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है..