3 तस्कर गिरफ्तार- 70 लाख की अफीम बरामद

3 तस्कर गिरफ्तार- 70 लाख की अफीम बरामद

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर पुलिस ने तिलहर क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढ़ाई किलों अफीम बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिलहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चीनी मिल्स ग्राउण्ड से पहले सड़क पर किसान यूनियन कार्यालय के सामने से तीन तस्करों बरेली निवासी आरिफ, इकरार और धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 70 लाख रूपये कीमत की दो किलों 500 ग्राम अफीम और 1450 रूपये नगदी बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top