हाथी दातों के साथ 3 शिकारी गिरफ्तार

हाथी दातों के साथ 3 शिकारी गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने आंध्र प्रदेश के तीन शिकारियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे बेंगलुरु में चार हाथी दांतों को बेचने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार शिकारियों की पहचान लोकेश, एन मंजुनाथ और वी गोवी के रूप में हुई है। तीनों आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के निवासी हैं।

लाेकेश और गोवी मजदूर के रूप में काम करते हैं जबकि मंजूनाथ बेरोजगार है और हाथी दांत को बेचने में मदद कर रहा था। लोकेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह का सरगना, जो फरार है, ने उन्हें हाथी के दांत दिये थे तथा उन्हें बेचने पर 50,000 रुपये का कमीशन देने का वादा किया था। हेब्बाल पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top