गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पकड़ने पर 25000 का इनाम

गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पकड़ने पर 25000 का इनाम

नोएडा। पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ की बदसलूकी के उपरांत जैसे ही यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना। वैसे ही सक्रिय हुई यूपी पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को घेरना शुरू कर दिया है। आज पुलिस ने श्रीकांत त्यागी का फोटो जारी करते हुए उसका पता बताने वाले को 25000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच अवैध निर्माण को लेकर बहस हुई और महिला ने श्रीकांत त्यागी का विरोध किया। तब श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और उसके पति के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया था।

महिला सुरक्षा को लेकर अपना एजेंडा चलाने वाली भाजपा के नेता द्वारा जब सरेआम एक महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौच का यह कारनामा किया गया तब मीडिया में यह खबर चली तो विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गया। नोएडा पुलिस ने प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद श्रीकांत त्यागी पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी गाड़ियां भी सीज कर दी थी। आज नोएडा अथॉरिटी ने उसके घर के बाहर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस बड़े पैमाने पर श्रीकांत त्यागी की अवैध संपत्ति की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नोएडा के भंगेल में श्रीकांत त्यागी की 15 दुकानें हैं। जिनका किराया वह खुद वसूलता है। इधर जीएसटी की टीम भी श्रीकांत त्यागी की डिटेल ढूंढने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस श्रीकांत त्यागी को सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी की उत्तराखंड ऋषिकेश के आसपास लोकेशन मिल रही है, जहां पुलिस की 7 टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top