बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की कैद

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की कैद

जींद। हरियाणा में जींद की एक अदालत ने ग्यारह वर्षीय एक बच्ची के साथ बलात्कार के आरोेप में एक ग्रामीण को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर कौर की अदालत ने यह फैसला आज सुनाया। अदालत ने साथ ही आरोपी कृष्ण पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार बच्ची की मां ने 29 जुलाई 2017 को पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने बालिका के साथ परिजनों को भी धमकाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

वार्ता

epmty
epmty
Top