यूट्यूब देखकर नकली नोट छापने वाले 2 युवक गिरफ्तार

यूट्यूब देखकर नकली नोट छापने वाले 2 युवक गिरफ्तार

नागपुर। नागपुर पुलिस ने दो ऐसे शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जो घर पर ही नकली नोट छाप पर सर्कुलेट करते थे।

दोनों की उम्र 24 साल बताई जा रही है। इनमें से एक युवक अब से पहले जेल भी जा चुका है। अब तक इन दोनों ने 2 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बाजार में पहुंचा दिए।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह यूट्यूब देखकर नकली नोटों की छपाई करते थे।

बड़े नोटों में अधिक जोखिम होता है। इसलिए वह बड़े नोटों को छापने का रिस्क नहीं लेते थे।ये महज 100 और 50 रुपये के ही नकली नोट छपते थे। जिन्हें ये मार्केट में सर्कुलेट कर देते थे। दोनों ही युवक नकली नोटों से खरीदारी करते थे। नकली नोटों से ये दारू और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद लेते थे। नागपुर पुलिस ने फिलहाल इन दोनों को अरेस्ट कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एकता नगर में स्थित नीलेश कदबे के घर पर छापा मार कर कंप्यूटर प्रिंटर और 100 रुपये के नकली नोट बरामद किए है।

नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों में से एक हिस्ट्रीशीटर निलेश कदबे है। वही दूसरे का नाम मारूफ खान उर्फ रफीक खान है।

epmty
epmty
Top