परिजनों के सोता छोड़कर 16 वर्षीय लड़की प्रेमी संग फरार

परिजनों के सोता छोड़कर 16 वर्षीय लड़की प्रेमी संग फरार

बरेली। परिजनों के गहरी नींद में सोने का फायदा उठाते हुए 16 वर्षीय लड़की पूर्व बनाई योजना के मुताबिक घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। सवेरे सोकर उठे परिजन लड़की को कमरे में नहीं पाकर दंग रह गए। पड़ोस में पता करा तो वहां पर रहने वाला लड़का भी घर से नदारद मिला तो मामला उन्हे समझते देर नहीं लगी। तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी गई पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

महानगर के बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का पड़ोस में ही रहने वाले पंकज नाम के युवक के साथ नैन मटक्का चल रहा था। कॉलेज में पढ़ रही लड़की के साथ पंकज मोबाइल फोन पर काफी समय तक बात करता था। जब भी लड़की स्कूल जाती या बाहर निकलती तो वह उसके पीछे लग जाता था।

बीती रात जब परिजन गहरी नींद में सोने का लुत्फ उठा रहे थे उसी समय 16 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सवेरे सोकर उठे परिजनों को जब लड़की अपने कमरे के भीतर नहीं मिली तो उन्हें मामला समझते देर नहीं लगी। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

epmty
epmty
Top