कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 13 गिरफ्तार

कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 13 गिरफ्तार

जालंधर। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिले में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 13 मंगलवार की रात 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को कहा कि रात के कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के लिए शहर भर में विशेष नाके लगाए गए थे। कोविड-19 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि 2521 उल्लंघनकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ ही सभी 14 पुलिस थानों में शहर पुलिस द्वारा 1872 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछले महीने कुल 115 एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनमें 27 एफआईआर शामिल थीं जिनमें मास्क न पहनने पर 12, सामाजिक दूरी उल्लंघन के लिए 12 और अन्य उल्लंघन के लिए 75 शामिल हैं, जिसमें इसी अवधि के दौरान 129 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर कुल 3205 चालान जारी किए हैं और अपराधियों पर 3205000 रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल 2021 को पुलिस ने 18,000 एमएल लाइसेंसी शराब बरामद करके और दो आरोपियों को गिरफ्तार करके अवैध शराब की तस्करी के दो मामले दर्ज किए हैं जबकि गत वर्ष के दौरान 22 मार्च, 2020 से 20 अप्रैल, 2021 तक, 632 अभियुक्तों / तस्करों के खिलाफ 732 अभियुक्तों की गिरफ्तारी और 14625 एमएल अवैध शराब, 20085725 एनएल लाइसेंसी शराब की बड़े पैमाने पर बरामदगी, 1448 लीटर लाहन और लगभग 20 पेटी बीयर शामिल है। आदतन अपराधियों के खिलाफ रोकथाम की कार्रवाई के दौरान 38 आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा 130 कालंद्रा दर्ज किए गए हैं।

वार्ता



epmty
epmty
Top