बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर 1 लाख का चालान-युवक के उड़े होश

बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर 1 लाख का चालान-युवक के उड़े होश

मेरठ। चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक को रोककर गाड़ी के कागजात मांगे। युवक जब बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया तो दारोगा ने उसका 1 लाख रूपये का चालान काट दिया। चालान को देखते ही युवक के होश उड़ गए।

दरअसल महानगर पुलिस गंगा नगर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। थाने के एक दरोगा द्वारा आते जाते दो पहिया वाहनों के साथ साथ चार पहिया वाहनों के कागजात भी चेक किए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिसकर्मियों ने युवक से बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा। लेकिन वह उस समय बाइक के कागजात दिखाने में असफल रहा। मामला जब दारोगा के सामने पहुंचा तो उन्होंने बाइक का 1 लाख रूपये का चालान काट दिया। युवक ने हाथ में आये चालानी पत्र में जब चालान की राशि देखी तो उसके बुरी तरह से होश उड़ गए। उधर इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह ने बताया है कि चेकिंग कर रहे दारोगा ने युवक की बाइक का चालान 10 हजार रूपये का काटा था। गलती से 10000 रूपये की राशि चालान पत्र में एक जीरो ज्यादा दर्ज हो गई। जिसके चलते चालानी राशि 100000 रूपये की हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया है कि वाहन स्वामी न्यायालय में जाकर चालान की रकम को सही करवा सकता है। वही 100000 रूपये का चालान कटने के बाद युवक के होश उड़े हुए हैं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top