मिशन शक्ति अभियान -SP विनीत बढ़ा रहे बेटियों का हौसला

मिशन शक्ति अभियान -SP विनीत बढ़ा रहे बेटियों का हौसला

हाथरस। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल छात्राओं-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रतिदिन प्रेरित कर रहे है। वह सोशल मीडिया को इस्तेमाल करने के भी उपाये बता रहे है। उनको उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उप्लब्ध सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ एवं एप्लीकेशन आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत सेठ पी.सी बाग्ला (पी.जी) काॅलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बंधी उपायों के प्रति जागरूक किया है।


हाथरस गेट क्षेत्र के सेठ पी.सी. बाग्ला (पी.जी) कालेज के प्राचार्य राजकमल दीक्षित, एसिस्टेन्ट प्रोफेसर फिजिकल एजूकेशन डा0 एस0डी0 पचैरी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा0 सुनन्दा महाजन, एनएसएस अधिकारी डा0 देवदत्त, महिला प्रकोष्ठ सहायक डा0 प्रीति वर्मा, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट व बालिकाओ एवं छात्राओं की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जनपद स्तर पर सार्वजनिक स्थलों जैसे- चौराहों, बाजार, काॅलेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वो से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणिया इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिये तथा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओ एवं जनता के लोगो को सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उप्लब्ध सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ एवं एप्लीकेशन आदि के बारे में जागरुक किया गया तथा सभी महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करना चाहिए। सभी को अवगत कराया कि सभी थानो में महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जायेगी तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानाक्षेत्र में सक्रिय एंटी रोमियो टीम के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया गया तथा इसको और बेहतर करने हेतु छात्राओं से सुझाव मांगे गये।

epmty
epmty
Top