आईपीएस अभिषेक यादव का OPEN HOUSE SUCCESSFUL,100 घंटे में 1.70 करोड़ दर्शकों ने किया पसंद

मुजफ्फरनगर। आपका काम ही आपको स्टार बनाता है। आज बातें सिने स्टारों की सफलता की होती है, उनकी चकाचौंध भरे लाइफ स्टाइल ने ना जाने कितने लाखों-करोड़ों लोगों को आकर्षित किया है, लेकिन क्या सर्विस में रहकर भी कोई व्यक्ति एक सिने स्टार की भांति ही लोगों को अपने काम से आकर्षित कर सकता है, जी हां! इस बात को साबित करके दिखाया है मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने...।
आईपीएस अभिषेक यादव के ओपन हाऊस में पुलिस को अल्टीमेटम
अभिषेक यादव ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर जैसे क्राईम कैपिटल डिस्ट्रिक्ट में कई आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने खुद को एक कर्मयोगी के रूप में साबित करने का काम किया है। काम के प्रति उनकी दीवानगी को लोगों ने कांवड यात्रा में देखा है, जब वह बुलेट पर अकेले ही कांवड मार्ग पर शिवभक्तों की सुरक्षा को देखने निकल पड़े। अपराध उन्मूलन के लिए उनके जुनून की कहानी कुख्यात ढाई लाख के ईनामी बदमाश रोहित सांडू के एनकाउंटर से बेहतर शायद कोई दूसरी ना हो सके। सामाजिक दायित्वों के प्रति उनका लगातार सड़कों पर आकर सुरक्षा के लिए विश्वास जगाना और पुलिस फोर्स के गिरते मनोबल को 'हैप्पी बर्थ डे' तथा पुलिस वीकली ऑफ जैसे सराहनीय प्रयोगों के सहारे ऊंचा उठाने वाले एसएसपी अभिषेक यादव आज सोशल मीडिया पर किसी सिने स्टार की भांति ही चमक रहे हैं। दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आईपीएस अभिषेक यादव का 'ओपन हाउस' पूरी तरह से सफल रहा है। सोशल मीडिया पर एसएसपी अभिषेक के 'ओपन हाउस' को एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार दर्शकों के द्वारा देखा गया है। उनकी यह वीडियो लगातार शेयर की जा रही है। दर्शको की यह संख्या किसी भी सिने स्टार की लोकप्रियता को आईना दिखाने वाले साबित हो रही है।
'खोजी न्यूज' ने पुलिस फोर्स के मोटिवेशन के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के इस 'ओपन हाउस' आयोजन के अभिनव प्रयोग को प्रमुखता के साथ अपने सोशल साइट फेसबुक पेज Khoji News और अपनी वेबसाइट Khoji News पर जनता तक पहुंचाने का काम किया। इसमें एसएसपी अभिषेक यादव ने सादगी भरे अंदाज में एसपी से लेकर कांस्टेबल तक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाने का काम किया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने इस दौरान पुलिस के जौहर की बात की तो पुलिस फोर्स की लापरवाही और कमियों पर भी उनके द्वारा लगातार प्रहार करते हुए पुलिस फोर्स को ड्यूटी का मतलब समझाया गया। करीब 13 मिनट से ज्यादा की इस वीडियो को 'खोजी न्यूज' ने सोशल मीडिया अपनी वेबसाइट और फेसबुक पेज पर वायरल किया तो लोगों ने एसएसपी की इस कार्यशैली की जमकर सराहना की। 100 घंटे के भीतर ही एसएसपी अभिषेक यादव के इस वीडियो को एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 53346 हजार लोगों ने इस वीडियो में एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा दिये गये संदेशों की जमकर सराहना करते हुए अपने सुझाव, बधाई और अन्य संदेश कमेंट के रूप में साझा किये हैं। इसके अलावा 57834 हजार लोगों ने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अन्य लोगों तक पहुंचाने का काम किया है तथा 1 करोड़ से ज्यादा लोगो ने इस ओपन हाउस को लाइक भी किया है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शक मिलने के कारण ही आज एसएसपी अभिषेक यादव सोशल मीडिया के हीरो बनकर उभरे हैं। उनको इस प्रकार से सिने स्टार की भांति लोकप्रियता हासिल हो रही है। एसएसपी के इस ओपन हाउस के बाद सोशल मीडिया पर मिल रही विवर संख्या उनको दीपावली का सरप्राइज भी माना जा रहा है। कई लोगों ने इसे यही नाम दिया है।