अवैध तरीके से रह रहे 6 नागरिक गिरफ्तार

अवैध तरीके से रह रहे 6 नागरिक गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

थाणे। महाराष्ट्र के ठाके जिला में अवैध तरीके से रहे रहे छह नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस के आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को इस क्षेत्र में अवैध तरीके रहे रहे विदेशी नागरिकों का पता लगाने का निर्देश दिया था। उनके आदेश के मद्देनजर वाशी पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धुमल ने बताया कि जुहू गांव में शुक्रवार की रात को लगभग 10 बजे छापा मारा गया था, जहां एक फ्लैट में छह नाइजीरियाई नागरिक मिले। ये सभी एक महिला द्वारा संचालित रेस्तरां मिले, जहां पर गर्म पेय पदार्थ परोसा जा रहा था।

पकड़े गये आरोपियों के नाम ओबिओरा अनिवाव्वेवा (57), प्रिंस ओकी जॉन (49), एहमो इले हेलन (47), चुकुंडी लुके उस्लौर (30) नालोमोरिसा कोस्मोस चिनेंवे (50) तथा ओकाइयो टुचुकोआ फिलिप (43) है।

पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा की धारा 188,269,270 तथा 34 और महामारी अधिनियम, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम और निषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top