मुठभेड़ में दो आंतकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच आज मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है और तलाश अभियान अभी जारी है।
मुठभेड़ के बारे में और विवरण की प्रतीक्षा है। यह मुठभेड़ पुलवामा के टिकेन क्षेत्र में हुई है।
वार्ता
Next Story
epmty
epmty