पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया लंगड़ा

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया लंगड़ा
  • whatsapp
  • Telegram

रायबरेली। पुलिस कप्तान श्लोक कुमार के नेतृत्व में थाना बछरावां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपनी गोली से बदमाश का इस्तकबाल कर घायल कर दिया। वहीं से पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस कप्तान श्लोक कुमार ने जानकारी दी, ''बुधवार रात बछरावां थाना प्रभारी राकेश सिंह और एसओजी प्रभारी अमरेश कुुमार त्रिपाठी को मुखबिर की सूचना मिली कि लूट आदि की घटनाओं में शामिल शातिर बदमाश मुकेश सोनकर बाइक से बछरावां-बहराइच राजमार्ग से होकर कहीं जा रहा है। इस सूूचना पर पुलिस ने राजमार्ग पर अघौरा पुल के पास रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जें से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किये। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए लेकिन वाहन के शीशे टूट गये। घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस कप्तान श्लोक कुमार ने बताया कि इस गिरफ्तार बदमाश लखनऊ के हजरतगंज इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश रायबरेली के बछरावां, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में हाल में हुई लूट की घटनाओं में वह शामिल था। उन्होंने बताया कि इस बदमाश पर 2010 के भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top