पुलिस ने शातिर गोकश अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शातिर गोकश अपराधी को किया गिरफ्तार

शामली। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना कांधला पुलिस ने वांछित चल रहा 1 शातिर गोकश अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से थाना कांधला पुलिस ने 1 अवैध तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

बता दें कि पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थाना कांधला पुलिस ने मुठभेड व गोकशी में वांछित 1 शातिर अपराधी को ग्राम गढीदौलत से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अपराधी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। थाना कांधला पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जरूरी वैधानिक कार्यवाही की। अपराधी ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम व पता आरिफ पुत्र इरफान निवासी ग्राम गढीदौलत थाना कांधला जनपद शामली बताया है। अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमनपाल, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी कपिल शामिल रहे।

epmty
epmty
Top