वाह क्या स्टंट है- स्टेरिंग छोड़ चलती कार में बनाई रील- पुलिस को चैलेंज

वाह क्या स्टंट है- स्टेरिंग छोड़ चलती कार में बनाई रील- पुलिस को चैलेंज

मेरठ। कार में सवार हुए 3 लड़कों ने जानलेवा स्टंट कर ऐसी रील बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल होते देखकर लोग तीनों को बेअकल बताते हुए उनकी निंदा करने में लगे हुए हैं। लेकिन इन सबसे बेखबर इन तीनों लड़कों ने पुलिस को चैलेंज देते हुए अपनी गाड़ी में गाना बजाया कि छोरा हाथ ना आने का।

दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रील बनाने के चक्कर में तीन लड़के अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी तरह से बेलगाम दिखाई दे रहे इन 3 लड़कों में से एक लड़का चलती कार की छत पर खड़ा होता है। दूसरा कंडक्टर साइड में खिड़की खोल कर इत्मीनान के साथ खड़ा हो जाता है।

कार को सड़क पर दौड़ा रहा लड़का भी भला कहां पीछे रहने वाला था, लिहाजा उसने भी कार की खिड़की खोली और स्टेरिंग को छोड़ा तथा वह भी बाहर निकल कर हवा में लहरा गया।तीनों लड़के चलती कार में इस तरह हवा में लहराते हुए खतरनाक स्टंट कर रेल बना रहे हैं। इतना ही नहीं तीनों लड़कों ने इस स्टंट के साथ कार में हरियाणवी गाना भी बजा रखा है।

गाने के इन बोल में पुलिस को खुला चैलेंज दिया जा रहा है और गाने की लाइन बज रही है कि सोशल मीडिया पर छोरा वायरल, पर हाथ नहीं आने का, बदमाशों का टैग मारा, बिके से स्वेग म्हारा। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वायरल वीडियो होने के बाद अब यह देखना बाकी रह गया है कि पुलिस इन तीनों बेलगाम लड़कों की पहचान कर कब तक इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवा कर अपने इकबाल को बुलंद करती है।

epmty
epmty
Top