रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही लड़की के पीछे महिला ने किया ऐसा काम

रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही लड़की के पीछे महिला ने किया ऐसा काम

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के निरंतर हो रहे विस्तार ने सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त करते हुए ऐसे ऐसे करतब लोगों को दिखाने शुरू किए हैं जिन्हें देख सुनकर लोगों की सांस थम जाती है और अचंभे से इन कारनामों को देखते हुए वह अपने कमेंट करने को मजबूर हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही लड़की को देखकर पीछे से आई लाल रंग की साड़ी पहने महिला भी खुद को अपने नृत्य के लटके झटके दिखाने से नहीं रोक पाई। परिणाम यह हुआ कि दोनों के डांस का वीडियो अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देश भर में लोगों के ऊपर सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए रील बनाने का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए दूसरों की जिंदगी को भी दांव पर लगाने से नहीं चूक रहे हैं।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे ही एक वीडियो के अंतर्गत रील बनाने के शौक को पूरा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची लड़की मौके पर मौजूद लोगों की परवाह नहीं करते हुए अचानक से डांस करने लगती है। लड़की के पीछे आ रही लाल रंग की साड़ी पहने महिला भी कम नहीं रही, पीछे वाली महिला ने ऐसा डांस किया कि उसका वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीछे की तरफ बैकग्राउंड में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना बज रहा है। रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही लड़की के पीछे झोला टांगे एक महिला मौके पर पहुंचती है और वह लड़की के डांस को देखकर खुद भी नृत्य के लटके झटके दिखाने से नहीं रोक पाती है।

लाल साड़ी पहनकर स्टेशन पर पहुंची महिला भी अपने कूल्हे मटकाते हुए डांस करने लगती है। स्टेशन पर जब यह दोनों महिलाएं डांस कर रही थी तो दूसरे प्लेटफार्म से जा रही ट्रेन में सवार यात्री इन दोनों महिलाओं के डांस के लटके झटके देखते हुए मुस्कुरा कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे थे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Kajal Bhardwaj_ 07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

epmty
epmty
Top