मंदिर में रील बनाने से रोका तो लड़कियां महिला सुरक्षा कर्मियों पर टूटी

मंदिर में रील बनाने से रोका तो लड़कियां महिला सुरक्षा कर्मियों पर टूटी

उज्जैन। महाकाल मंदिर में पहुंचने के बाद रील बना रही लड़कियां रोके जाने पर महिला सुरक्षा के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी। महिला सुरक्षा कर्मियों की पिटाई करने वाली लड़कियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर लड़कियों द्वारा मंदिर में किए गए बवाल का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक प्रतिबंध के बावजूद कुछ लड़कियां मोबाइल लेकर मंदिर के भीतर प्रवेश कर गई थी, मंदिर में पहुंची लड़कियां जब आदत के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए महाकाल मंदिर में रील बना रही थी तो मंदिर में तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों की नजर रील बना रही लड़कियों पर पड़ गई।

रील बनाते देखकर मौके पर पहुंची महिला सुरक्षा कर्मियों ने लड़कियों को रील बनाने से रोका, इसे लेकर लड़कियों की महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ कहां सुनी हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज कर रही लड़कियां महिला सुरक्षा कर्मियों के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी।

लड़कियों ने महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ खूब मारपीट की। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची अन्य महिला सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर लड़कियों को अपने काबू में किया। मारपीट करने वाली लड़कियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

epmty
epmty
Top