व्हाट्सएप से पंगा 45 लाख भारतीय अकाउंट 28 दिन के लिए बैन

व्हाट्सएप से पंगा 45 लाख भारतीय अकाउंट 28 दिन के लिए बैन

नई दिल्ली। इंफॉर्मेशन नियम 2021 के नियमों का अनुपालन नहीं करने की वजह से व्हाट्सएप द्वारा फरवरी महीने में भारत में रिकॉर्ड तोड़ कार्यवाही करते हुए 4500000 से भी ज्यादा खराब अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 45 9747 व्हाट्सएप अकाउंट प्रतिबंधित किए गए थे और इनमें से 1288000 अकाउंट को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

विश्व में सोशल मीडिया के लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को देश में फरवरी महीने में एक और रिकॉर्ड 2804 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुई थी और रिकॉर्ड कार्यवाही 504 मामलों में की गई है।

उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप के देश में लगभग 500 मिलीयन यूजर्स हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि इस यूजर सेफ्टी में प्राप्त उपयोगकर्ता शिकायतों और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्यवाही के विवरण के साथ-साथ हमारे प्लेटफार्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सएप की अपनी निवारण कार्यवाही या शामिल है।

epmty
epmty
Top