आज फिर किसानों की महापंचायत

आज फिर किसानों की महापंचायत

बागपत। कृषि कानून को लेकर अन्नदाता कई माह से आंदोलन कर रहा है। कृषि कानून के विरोध में खाप चौधरियों ने जनपद बागपत की तहसील बडौत में महापंचायत का ऐलान किया है। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व भाकियू सुप्रीमों नरेश टिकैत के अलावा अन्य किसान नेता शामिल होंगे। कुछ दिन पूर्व कृषि कानून के विरोध में जनपद मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में भी किसानों की महापंचायत हुई थी। इस महापंचायत में एक रिकाॅर्ड तोड़ भीड़ थी।

मिली जानकारी के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में खाप चौधरियों ने जनपद बागपत के बड़ौत में महापंचायत का ऐलान किया है। महापंचायत में कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। आसपास के जनपदों के किसान भी महापंचायत में शामिल होंगे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमों नरेश टिकैत महापंचायत में शामिल होंगे। इनके अलावा राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ महापंचायत में शामिल होंगे। महापंचायत में अन्य नेता भी पहुंचेंगे। महापंचायत को लेकर ज़िला प्रशासन ने शांति पूर्ण स्थिति के मद्देनजर वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।


गौरतलब है कि विगत 29 जनवरी को जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सिसौली में पंचायत कर मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर स्थित जीआईसी मैदान पर महापंचायत हुई थी, जिसमें कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। महापंचायत में हजारों व सैंकड़ों की संख्या में आते-आते एक रिकाॅर्ड तोड़ भीड हो गई थी।



epmty
epmty
Top