फिर लौटा पाबंदियों का दौर-मास्क नहीं पहनने पर लगेगा इतना जुर्माना

फिर लौटा पाबंदियों का दौर-मास्क नहीं पहनने पर लगेगा इतना जुर्माना

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिये अब एक बार फिर से पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली में एक बार फिर से मास्क पहनने को जरूरी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पकड़े जाने पर 500 रूपये का जुर्माना देना होगा।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को थामने के लिए अब एक बार फिर से पाबंदियों का दौर लौट आया है, जिसकी शुरुआत मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने की कार्यवाही से शुरू की गई है। राजधानी दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर नहीं पहनने पर 500 रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

बुधवार को आयोजित की गई डीडीएमए की समीक्षा बैठक में राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और उन्हें थामने के उपायों पर चर्चा की गई। कोरोना संक्रमण की दर राजधानी में लगातार बढ़ते हुए देखकर मास्क के उपयोग, स्कूलों को हाइब्रिड मोड में खोलने पर विचार किया गया। इस विचार विमर्श के बाद राजधानी दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी और अस्पताल की तैयारियों को लेकर भी बैठक में गंभीरता के साथ चर्चा की गई।

राजधानी दिल्ली में मास्क जरूरी किए जाने के बाद अब बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ पर काबू पाने के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।

epmty
epmty
Top