पति को कैसे मारे किताब लिखने वाली महिला ने अपने पति को उतारा मौत के घाट

पति को कैसे मारे किताब लिखने वाली महिला ने अपने पति को उतारा मौत के घाट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। अक्सर पति द्वारा पत्नि या पत्नि द्वारा पति को मौत के घाट उतारने के मामले सामने आते रहते हैं। एक मामला ऐसा ही सामने आया अमेरिका से। एक महिला उपन्यास लिखा, जो पति की कैसे मारे पर आधारित है। इस उपन्यास को लिखने वाली लेखिका पहले ही अपने पति को मौत की नींद सुला चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के एक शहर में नैंसी क्रैंप्टन नाम की महिला लेखक है। महिला ने एक उपन्यास लिखा, जिसे नाम दिया कि अपने पति की हत्या कैसे करें। बताया जा रहा है कि पति की हत्या कैसे करें लिखने वाली लेखिका अपने पति को चार साल पहले ही मौत के घाट उतार चुकी है, जिसका नाम डैनियल ब्रोफी था। महिला पर पति को मौत के घाट उतारने का मामला चल रहा है। चार साल पहले जहां से नैंसी के पति का शव मिला था, आधा घंटे पहले नैंसी वहीं पर थी। कोर्ट ने महिला को सेकेंड डिग्री हत्या का दोषी पाया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है। महिला लेखिका को जल्द ही सजा मिल सकती है लेकिन महिला जुर्म कबूल नहीं कर रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top