गैस सिलेंडर के दामों ने किया जेबों का वजन हल्का-निकले गरीबों के आंसू

गैस सिलेंडर के दामों ने किया जेबों का वजन हल्का-निकले गरीबों के आंसू

नई दिल्ली। पंख लगाकर उड़ रही महंगाई की रफ्तार को देश की पेट्रोलियम कंपनियां कम होने देने के लिए तैयार नहीं हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। 15 दिन के भीतर ही गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रूपये का इजाफा हो चुका है। आज यानी 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा एक बार फिर से गैस सिलेंडर के दामों में 25 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पिछले दिनों ही 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रूपये का इजाफा किया था।

देश की पेट्रोलियम कंपनियां डीजल और पेट्रोल के दामों के अलावा गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देने को तैयार नहीं है। पिछले 15 दिनों के भीतर हुई 50 रूपये की बढ़ोतरी कर लोगों की जेब का वजन हल्का कर दिया है। बुधवार को की गई 25 रूपये की बढ़ोतरी से गैस सिलेंडर के दाम तकरीबन 900 रूपये के करीब पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 25 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 884 रूपये 50 पैसे हो गया है। कोलकाता के लोगों को अब 911 रुपए अदा करने के बाद गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। मुंबई के लोग 884 रूपये 50 पैसे चुकाकर गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। चेन्नई के लोगों को एक गैस सिलेंडर के लिए 900 रूपये 50 पैसे देने होंगे। पिछली 18 अगस्त को गैस सिलेंडरों के दाम दिल्ली में 859 रूपये 50 पैसे, कोलकाता में 886 रूपये तथा चेन्नई में 875 रूपये थे। 1 अगस्त को दिल्ली में 834 रूपये 50 पैसे का सिलेंडर मिल रहा था। कोलकाता में 861 रूपये देकर लोगों को गैस मिल रही थी। मुंबई में 834 रूपये 50 पैसे देकर लोग गैस सिलेंडर खरीद रहे थे। चेन्नई में 850 रूपये में सिलेंडर मिल रहा था। यदि इसी वर्ष की 1 जनवरी की बात की जाए तो उस समय दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 694 रूपये थे। कोलकाता में यही गैस सिलेंडर 720 रूपये 50 पैसे का मिल रहा था। मुंबई के लोग 694 रूपये चुकाकर गैस खरीद रहे थे। जबकि चेन्नई के लोगों को 710 रूपये में गैस खरीदनी पड़ रही थी।



epmty
epmty
Top