जिसकी सेवा की और उसे चारा खिलाया उसी ने कर्मचारी का पेट फाड़ डाला

जिसकी सेवा की और उसे चारा खिलाया उसी ने कर्मचारी का पेट फाड़ डाला
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। सफाई कर्मचारी के साथ नेकी कर दरिया में डालने वाली कहावत मूर्त रूप ले गई है। जिस दरियाई घोड़े को सफाई कर्मी ने निरंतर चारा खिलाया, उसी दरियाई घोड़े ने आज चारा डालने पहुंचे सफाई कर्मी को बाड़े के भीतर पेट फाड़ कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तो उनमें बुरी तरह से कोहराम मच गया। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से इस मामले की आंतरिक जांच का ऐलान किया है।

सोमवार को राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर के भीतर हुए एक बड़े हादसे में दरियाई घोड़े ने बाडे में चारा डालने के लिए पहुंचे सफाई कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना उस समय अंजाम दी गई है जब सफाई कर्मी रोजाना की तरह चिड़ियाघर की सफाई करने के बाद बाड़े के भीतर दरियाई घोड़े को चारा डालने के लिए पहुंचा था। उसी समय दरियाई घोड़े ने सूरज के ऊपर हमला करते हुए उसके पेट को अपने दांतों से फाड़ डाला है। दरियाई घोड़े के हमले से घायल हुए एक अन्य कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन जैसे ही इस हादसे की जानकारी सूरज के परिवार वालों को दी तो उनमें बुरी तरह से कोहराम मच गया। यह हादसा कैसे हुआ है? फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से इसकी आंतरिक जान क शुरू कर दी गई है। जानकारी मिल रही है कि राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर के भीतर सफाई कर्मी का पेट फाड़कर उसे मौत के घाट उतारने वाले दरियाई घोड़े को हाल ही में कानपुर से शिफ्ट करके यहां पर लाया गया था।

epmty
epmty
Top