दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल- बोले यूजर्स- जबरदस्ती हो रही है क्या शादी

नई दिल्ली। भारत की शादियों में मजाक तो होता ही है। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हो रही है, जिसमें वरमाला के दौरान वह एक-दूसरे का माला पहनाने की बजाय गले में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे है। इस वीडियो पर लोग लिख रहे है कि इनकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है क्या?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो कॉमेडी नाम से बने इंस्टाग्राम पर अंकाउट पर अपलोड की गई है। जो खूब वायरल हो रही है। इसी वीडियो में मंच पर दूल्हा और दुल्हन ही नजर आ रहे हैं। वीडियो में दुल्हन और दूल्हा नाराज दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वरमाला डालने का समय आता है तो दुल्हन ऐसे दूल्हे के गले में माला डालती है। जैसे माला डाल न के बजाय फेंक रही हो। जब दूल्हा दुल्हन के गले में माला डालता है तो उसका भी माला डालने का अंदाज हूबहू नजर आ रहा है। इस दौरान माला दुल्हन के गले में डलने के बजाय नीचे गिर जाती है पर उसे माला नीचे गिरने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे की इन दोनों की शादी जबरदस्ती कराई जा रही हो। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही है।