चाय बागान का श्रम देश के लिए बहुमूल्य- प्रियंका गांधी

चाय बागान का श्रम देश के लिए बहुमूल्य- प्रियंका गांधी

दिसपुर। प्रियंका गांधी ने आज चाय बगान के श्रमिकों के साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के जीवन को करीब से जानने की कोशिश की। श्रमिकों की समस्याओं को जाना। उनके जीवन में कितनी कठिनाईयां हैं और वे किस प्रकार से जीवन यापन करते हैं, इस पर उन्होंने स्वयं श्रमिकों से बातचीत की। श्रमिकों का इस दौरान प्रियंका गांधी को पूरा समर्थन मिला।



प्रियंका गांधी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। उन्होंने गुवाहटी में मां कामाख्या के दर्शन कर विगत दिवस असम दौरे का शुभारम्भ किया था। आज वे असम के बिस्वनाथ जिले स्थित चाय बगान में पहुंची और चाय बागान के मजदूरों के साथ बातचीत की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा हुआ है। उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है। मैंने चाय बागान के श्रमिकों के संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया। उन्होंने कहा कि वे चाय बागान के श्रमिकों से मिले प्रेम और आत्मीयता को कभी नहीं भूल पायेंगे। उन्होंने कहा कि चाय बागान के मजदूरों ने उनके सामने समस्याएं भी रखी और स्वयं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।

प्रियंका गांधी असम के पहले चुनावी दौरे पर हैं। प्रियंका ने चाय बगान के मजदूरों के साथ जहां चाय की पत्तियां तोड़ीं, वहीं उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके साथ वार्ता की। प्रियंका गांधी निराले ढंग से चुनाव करते हुए मतदाताओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही हैं। उनके इस कार्य की नागरिकों द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top