भूकंप के जोरदार झटके - 41 लोग घायल

भूकंप के जोरदार झटके - 41 लोग घायल

लीमा। पश्चिमोत्तर पेरू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये और इस घटना में 41 लोग घायल हुए हैं।

यह जानकारी पेरू के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार को 12.10 बजे पर महसूस किये गये। इसका केंद्र धरती की सतह से 36 किलोमीटर की गहराई में सुल्लाना शहर के पास स्थित था।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा, "सुल्लाना में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।"

आरपीपी रेडियो के मुताबिक छह लोग पिउरा में घायल हुए हैं। घायलों में से करीब 20 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top