अचानक आयी बाढ़ में छह लोगों की मौत, तीन लापता

अचानक आयी बाढ़ में छह लोगों की मौत, तीन लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया में गुरुवार को ईस्ट जावा प्रांत के बाटू शहर में अचानक आयी बाढ़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और घरों में कीचड़ और मलबा भर गया।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बचाव दल ने आपदा के बाद कम से कम 140 स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया और छह लाेगों के शव बरामद किये। एजेंसी ने बताया कि तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इंडोनेशिया में इस साल सितंबर में बारिश का मौसम शुरू हो रहा है और अगले साल जनवरी और फरवरी के बीच बारिश चरम पर होगी।

देश में भारी बारिश के दौरान अक्सर बाढ़ आती रहती है और भूस्खलन की घटनाएं भी होती रहती हैं।




वार्ता/शिन्हुआ

Next Story
epmty
epmty
Top