वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का यहां अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का अपराह्न करीब साढ़े चार बजे देहावसान हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पूर्व परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पिछले पांच दिनों से उनका अपोलो अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में उपचार चल रहा था।

वह 67 वर्ष के थे, उनके परिवार में दो पुत्री हैं। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी का इसी वर्ष जून कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जायेगा।


वार्ता

epmty
epmty
Top