वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का निधन

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष पत्रकार राजेंद्र जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्वर्गीय जोशी पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित होने के कारण एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज अपराह्न उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कई दैनिक समाचार पत्रों में काम करने के बाद अपना न्यूज पोर्टल चला रहे थे। श्री जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में उन्हें सूचना विभाग की राज्य विज्ञापन अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

राजेंद्र जोशी के निधन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष सहित पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

इसके अलावा सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top