वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन

सागर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ परशुराम साहू का आज यहां निधन हो गया।




वे लगभग 90 वर्ष के थे। अपने पीछे वे चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए।

डॉ साहू 1967 में पहली बार विधायक बने और उसी दौरान बनी संबिद सरकार में मंत्री बनाए गए। दूसरी बार 1977 की जनता पार्टी सरकार में भी मंत्री रहे। डॉ साहू देवरी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे।

डॉ साहू को पिछले दिनों गिरने के कारण सिर में आई चोट के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ आज उनका निधन हो गया।

डॉ साहू का अंतिम संस्कार कल 11 सितंबर को सुबह 11 बजे संगम घाट पर किया जायेगा।

वार्ता

epmty
epmty
Top