16 जुलाई से खुलेंगे विद्यालय

16 जुलाई से खुलेंगे विद्यालय

पुड्डुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 16 जुलाई से विद्यालय खुल जाएंगे।

यह जानकारी मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने यहां रविवार को दी। राज निवास से बाहर निकलते हुए उन्होंने मीडियाकर्मियों ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि नौवीं, 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यालय 16 जुलाई से खुल जाएंगे।

इसके साथ ही सभी कॉलेज भी इसी दिन फिर से खुल जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने मंत्रियों के विभागों की सूची उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को सौंपी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top