शादी से किया इंकार-बिना दुल्हन के ही बारातियों को लेकर वापस लौटा दूल्हा

शादी से किया इंकार-बिना दुल्हन के ही बारातियों को लेकर वापस लौटा दूल्हा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। शादियों को लेकर अक्सर सभी अपने सपने संजोय हुए होते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं सपने पूरा ना होने पर एडजेस्ट कर लेते हैं लेकिन कुछ लोग एडजेस्ट नहीं कर पाते हैं। दुल्हन जयमाला के दौरान फोटोग्राफर ना आने पर भड़क गई और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद कानपुर देहात क्षेत्र में आई बारातियों का लड़की वालों की तरफ से अच्छा स्वागत हुआ और उनको बैठाया गया। शादी की सभी प्रक्रिया निरंतर सही चल रही थी। जब जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन मंच पर एक साथ आये तो इसी दौरान लड़की ने देखा कि फोटोग्राफ तो ही नहीं, जिसके बाद वह भड़क गई और उसने शादी करने से मना कर दिया। लड़की द्वारा शादी के मना करने पर वहां पर सभी लोग हैरान रह गये। लड़की को शादी के लिये हां करने के लिये काफी मनाया गया लेकिन लड़की अपनी बात पर ही अड़ी हुई थी। बात यही तक समाप्त नहीं हुई सुबह होते ही सूचना पाकर आई पुलिस ने लड़की को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दूल्हा बारात को लेकर अपने घर की ओर वापस लौट गया।

epmty
epmty
Top