पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने खुद को पापुलर करने को किया यह काम..

पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने खुद को पापुलर करने को किया यह काम..

नई दिल्ली। महिला से रेप करने के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने पैरोल पर बाहर आने के बाद अब खुद को पापुलर करने के लिए अपना एक नया कारनामा किया है। देश की जवानी नाम से जारी किए गए एल्बम का गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर एक बार फिर से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम ने अब अपना नया एल्बम देश की जवानी रिलीज किया है।

रिलीज हुए एल्बम में देखा जा सकता है कि डेरा सच्चा सौदा मुखिया राम रहीम अपनी पुरानी स्टाइल की गाड़ी में एंट्री लेते हैं। इस एल्बम का थीम नशे के कारोबार पर रखा गया है। गाने के माध्यम से नशे की लत में आए लोगों से नशा छोड़ने की अपील की गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि रेप एवं हत्या के मामले में दोषी पाए गए राम रहीम अब जेल से बाहर आकर एल्बम कैसे बना रहा है।

epmty
epmty
Top