छत्तीसगढ़ की घटना से प्रियंका दुखी-शहीदों को किया नमन

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस और नक्सलियों के बीच छत्तीसगढ में लगभग 4 घंटे तक चली मुठभेड़ में 24 जवानों के शहीद होने और 31 जवानों के घायल होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीदों को नमन किया है।
रविवार को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन है। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों से मुकाबला करते हुए वीर जवानों के शहीद होने की इस दुखद घटना पर पूरा देश दुखी एवं आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि समूचा देश नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने ईश्वर से कामना करते हुए कहा है कि वह दुख की इस घड़ी में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। गौरतलब है कि छत्तीसगढ में नक्सलियों के साथ जंगल में हुई मुठभेड में सरक्षाबलों के 25 जवान शहीद हुए हैं। वहीं 31 जवानों के घायल होने की पुष्टि हुयी है, जिनमें से लगभग एक दर्जन को इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेज दिया गया है। शेष का इलाज यहीं पर अस्पताल में चल रहा है। घायल जवानों में भी कुछ की हालत काफी गंभीर बनी हुयी है। पुलिस का मानना है कि कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है, जिनके शव नक्सलियों के कब्जे में ही हैं।
