जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण बीती रात हुई कैदी की मौत

जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण बीती रात हुई कैदी की मौत

सहारनपुर। पिछले पांच दिनों से बीमार चल रहे कैदी के समुचित ईलाज के प्रति जेल प्रशासन की ओर से दिखाई गई उदासीनता के चलते कैदी की हालत बिगड गई। आनन-फानन में ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाये गये कैदी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।


सहारनपुर जिला कारागार में बंद महानगर की सरदार कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा पुत्र बृजपाल शर्मा लगभग 5 दिन पूर्व से बीमार चल रहा था। जिसकी जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण बीती रात मौत हो गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन बीमार आशीष शर्मा को बुधवार की प्रातः काल 5.00 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों द्वारा आशीष शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवालिया निशान लगाये। मामले की जानकारी मिलने के बाद सहारनपुर के बहुजन समाज पार्टी सांसद हाजी फजलुर्रहमान मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी।


पत्रकारों से बात करते हुए मृतक आशीष शर्मा के पिता बृजपाल शर्मा ने बताया कि मेरा पुत्र लगभग 5 दिन पहले से बीमार चल रहा था। जेल प्रशासन ने समय से आशीष का ईलाज नही कराया और जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण बीती रात उसकी मृत्यु हो गई। जब जेल प्रशासन प्रातःकाल 5 बजे जिला अस्पताल लेकर पहंुचा तो जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा मेरे बेटे को मृत घोषित किया गया। मैं जेल प्रशासन से यह पूछना चाहता हूं कि यदि मेरे बेटे की तबीयत इतनी खराब थी तो उसका ईलाज पहले क्यों नहीं कराया गया।



epmty
epmty
Top