कोरोना संक्रमण से पुलिस निरीक्षक ऋषिराज सिंह की मौत

कोरोना संक्रमण से पुलिस निरीक्षक ऋषिराज सिंह की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के बीकानेर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुए पुलिस निरीक्षक ऋषि राज सिंह का आज सुबह निधन हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकानेर की पुलिस लाइन की मोबाइल टीम में पदस्थापित ऋषिराजसिंह को कुछ दिन पूर्व बुखार हो गया था। वह अवकाश लेकर अपने गांव चले गए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

निधन के बाद आई रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ऋषिराजसिंह के निधन का पता चलने पर बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार और बीकानेर की पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा सहित अनेक अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

सूत्रों के अनुसार ऋषिराज सिंह एक डेढ़ महीने बाद रिटायर होने वाले थे। उनका गांव में ही आज गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

वार्ता

epmty
epmty
Top