पुलिस ने लगाया ताला, बीच सड़क करनी पड़ी प्रेस वार्ता

पुलिस ने लगाया ताला, बीच सड़क करनी पड़ी प्रेस वार्ता

मेरठ। भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद को आज पुलिस ने सड़क पर प्रेस वार्ता करने को मजबूर कर दिया। बताया जाता है कि चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी, इसके कारण पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर ताला लगवा दिया। यह मामला आज पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर का आज मेरठ में बुढ़ाना गेट पर कार्यक्रम था। आरोप है कि चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम के लिए पुलिस-प्रशासन से कोई भी अनुमति नहीं ली थी। इसी के चलते आज पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर ताला लगवा दिया। जब चन्द्रशेखर वहां पहुंचे, तो ताला लगा देखकर दंग रह गये। कोई और रास्ता नजर न आता देखकर चन्द्रशेखर ने सड़क पर खड़े होकर ही पत्रकारों से वार्ता की। वे पुलिस के व्यवहार से काफी दुःखी दिखाई दिये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

किसानों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है, जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी प्रेसवार्ता को इसलिए रुकवाना चाहती है, जिससे कि वे हंगामा करें, लेकिन वे समाज से जुड़े व्यक्ति हैं। सड़क पर खड़े होकर अपनी बात लोगों के सामने रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को दबाने का जो प्रयास किया गया, वह पूरी तरह से असफल हो चुका है। मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत ने किसानों की ताकत को दिखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में कानून व्यवस्था बदतर हालत में है। गुंडों का राज कायम है। उन्होंने कहा कि गुंडा तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। जनता सब समझ चुकी है।




epmty
epmty
Top