पुण्य तिथि पर डाॅ. राजपाल गुप्ता को श्रद्धासुमन किये अर्पित

पुण्य तिथि पर डाॅ. राजपाल गुप्ता को श्रद्धासुमन किये अर्पित

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर काॅलेज के संस्थापक स्व. डाॅ. राजपाल गुप्ता को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र के किये गये प्रयासों को याद किया गया।



शाहपुर कन्या इण्टर काॅलेज के संस्थापक एवं पूर्व प्रबन्धक स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके द्वारा बालिकाओं के शिक्षा के प्रयास के लिए किये गये प्रयासों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हीं के प्रयासों के फलस्वरूप कस्बा शाहपुर व आसपास के क्षेत्र की बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर अपना जीवन सार्थक कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि कस्बे एवं क्षेत्र के लोग सदैव उनके ऋणी रहेंगे। स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता के पुत्र डॉ. अशोक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पुत्रवधु अंजू गुप्ता, नीलम गुप्ता, अम्बिका गुप्ता, संस्था प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, रिंकी रानी, आदेश सैनी, शिवानी अरोरा, महेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त), राज एकेडमी पब्लिक स्कूल शाहपुर की रीता, जुली, मुस्कान आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को फलाहार वितरण की भी व्यवस्था की गई।








Next Story
epmty
epmty
Top