शाहपुर कन्या इण्टर कालेज में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

शाहपुर कन्या इण्टर कालेज में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन
  • whatsapp
  • Telegram

शाहपुर। कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में"हिन्दी दिवस 14 सितम्बर के उपलक्ष में" हिन्दी हमारी मातृभाषा कैसे बने हमारी राष्ट्रभाषा विषय पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्राओं द्वारा अपने उदगार ऑनलाइन निबन्ध, गीत ,कविता और लेख आदि के द्वारा प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया गया। संस्था में निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं की रचनाओं का अवलोकन कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियो को पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने अपने ऑनलाइन सम्बोधन में छात्राओं को कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा के साथ साथ राष्ट्रभाषा भी है अतः हमें इसके सर्वागीण विकास के लिए अपने जीवन मे अधिक से अधिक हिंदी भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए तभी हमारे राष्ट्र और हमारी भाषा व संस्कृति का सर्वागीण विकास संभव हो सकता है। संस्था के अध्यक्ष अजय भार्गव व प्रबन्धक अरविंद गुप्ता ने सभी छात्राओं को अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दी भाषा सभी को आपस मे जोड़कर रखने का एक सुन्दर और अच्छा माध्यम है जिसके माध्यम से हम विचारो से अपने परिवार, समाज और अपने आस पास के व्यक्तियों को सरलता से अवगत करा सकते है।अतः हमें अपने दैनिक कार्यो पढ़ने, लिखने व बोलने में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए।


  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top