पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय- जिलाधिकारी

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय- जिलाधिकारी
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज कलैक्ट्रेट कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हमे पर्यावरण को सन्तुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। उन्होने कहा कि जनपद में शीघ्र ही 20 लाख 77 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागो को लक्ष्य आंवटित कर दिये गये है। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीण लोग भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाये। उन्होने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि पौधों की सुरक्षा बच्चों के समान करना सुनिश्चत किया जाये जिससे वे पुष्पित और पल्लिवित हो सके। उन्होने कहा कि जिन लोगो ने पहले पानी की समस्या नही देखी अब देख रहे है। पहले हम तालाब, कुओं और नदियों का पानी पीते थे, क्योंकि पानी साफ रहता था, प्रकृति का दोहन नही होता था। जब से आदमी अपने विकास विज्ञान की ओर बढा है उतने ही तालाब, नदियां व पर्यावरण दूषित हुआ है। पेडो के अत्याधिक कटान से अक्सीजन आदि की समस्या निकट भविष्य में भयंकर रुप ले लेगी। पहले सब जगह पेड, पौधे और चारों तरफ पेडो की हरियाली नजर आती थी, जो मानव के विकास के साथ पेडो के अन्धाधुन्ध कटान के कारण दैवी आपदायें आती है। हमें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना होगा। प्रत्येक व्यक्ति केा पर्यावरण बचाव के लिये पेड लगाने होंगे।

जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि पेड लगाने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि वे स्वंय भी वृक्षारोपण करे और दूसरे लोगो को भी पेड लगाने के लिए प्रेरित करे। उन्होने कहा कि यदि हम जागरूक नही होगे तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली नस्लोे को उठाना पडेगा। उनके भविष्य को सुरक्षा देने के लिए पानी की बचत उसका सरंक्षण व वृक्षारोपण करना ही एकमात्र उपाय है। उन्होने कहा कि जितने लोग उतने ही वृक्ष सूत्र वाक्य पर वृक्षारोपण करना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिह, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व आलोक कुमार ने वृक्षारोपण किया।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top