सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंत्री और अफसरों ने सुनी जन समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंत्री और अफसरों ने सुनी जन समस्याएं

मुजफ्फरनगर। तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील सदर पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


गौरतलब है कि आज दिनांक 05.08.2023 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मुज़फ्फरनगर शहर से विधायक एंव मन्त्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील सदर मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।


सदर तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर फ़ौज़दार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह , सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह , सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी चरथावल, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, उपजिलाधिकारी परमानंद झा सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


epmty
epmty
Top