लोकसभा सचिवालय ने 'डिजिटल संसद ऐप' लॉन्च किया

लोकसभा सचिवालय ने डिजिटल संसद ऐप लॉन्च किया
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। लोक सभा के कामकाज के डिजिटलीकरण और लोगों को संसद के साथ जोड़ने के उद्देश्य से लोकसभा सचिवालय की ओर से 'डिजिटल संसद ऐप' लॉन्च किया गया है।

'डिजिटल संसद ऐप' से लोगों को संसदीय कार्यवाही और अन्य गतिविधियों की अद्यतन जानकारी मिलेगी। इस ऐप की मदद से संसद सदस्यों, सत्र में उनकी भागीदारी, 1947 से दिए गए बजट भाषणों, 12वीं लोक सभा से 17वीं लोक सभा तक की सभा की कार्यवाही के बारे में सामान्य जानकारी भी सुलभ होगी ।

डिजिटल संसद ऐप में संसद की कार्यवाही, दिन की प्रमुख खबरों आदि का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। संसद के आभासी दौरे के अलावा, 2022 के बजट सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी इस ऐप पर देखा जा सकता है।

यह डिजिटल संसद ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर डाउनलोड किये जा सकते हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top