भरी बरसात में पी लेने दो- महिला ने सिर पर रखा गिलास- किया कमरतोड़..

भरी बरसात में पी लेने दो- महिला ने सिर पर रखा गिलास- किया कमरतोड़..

बदायूं। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अस्पताल के प्रसव कक्ष में सिर पर गिलास रखा और दारू में नशे की तरह झूमते हुए कमरतोड़ डांस किया। महिला स्वास्थ्यकर्मी के कमरतोड़ डांस को देखकर साथी कर्मी भी वाह-वाह कर उठे।

दरअसल बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसे जनपद बदायूं के सहसवान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष का होना बताया जा रहा है। रंग और फाल्गुन की मस्ती के त्योहार होली के अवसर का होना बताए जा रहे इस वीडियो में बैकग्राउंड में नाजायज फिल्म का पापुलर गाना बज रहा है। गाने के बोल प्रसव कक्ष में गूंज रहे हैं। अभी जिंदा हूं जी लेने दो, भरी बरसात में पी लेने दो।

गाने के मस्ती भरे बोलो पर उमंग और मस्ती से भरी महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सांकेतिक तौर पर प्लास्टिक का एक गिलास अपने सिर पर रखा और सांकेतिक रूप से नशे में झूमते हुए कमर तोड़ डांस कर अपने नृत्य के लटके झटके दिखाएं। इस दौरान खुद को नशे में दिखाने के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी कई बार दीवार से टकराई और उसके सिर पर रखा गिलास भी फर्श पर गिर गया।

लेकिन होली की मस्ती में डूबी महिला स्वास्थ्य कर्मी ने फर्श पर गिरे गिलास को उठाया और एक शराबी की तरह अपनी भाव भंगिमाएं प्रदर्शित की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर जहां यूजर्स महिला स्वास्थ्य कर्मी के नृत्य की प्रशंसा कर रहे हैं। वही वीडियो को एक दूसरे के पास शेयर भी कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top