ग्रहों की लीला- महिलाएं रहें सावधन- शुक्र हुआ अस्त

ग्रहों की लीला- महिलाएं रहें सावधन- शुक्र हुआ अस्त

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र ग्रहों की चाल के आधार पर टिका हुआ है। ज्योतिषीय गणनाएं ग्रहों के ऊपर ही निर्भर होती हैं। फिलहाल जो ग्रह स्थिति चल रही है, उसके अनुसार महिलाओं के लिए वक्त थोड़ा चिंतनीय रहेगा। थोड़ी सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचने में मदद करेगी।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र की अपनी ही लीला है। शुक्र को सुख, समृद्धि, वैभव, ग्लैमर का कारक मना गया है। यह ग्रह स्त्रियों के लिए विशेष कारक होता है। स्त्री की कुंडली में शुक्र ग्रह का विश्लेषण करना बहुत आवश्यक है। शुक्र जहां वैभव दिलाता है, वहीं सुंदरता भी प्रदान करता है। शुक्र की महिमा का शब्दों में बखान करना बहुत मुश्किल है। आसमान में शुक्र ग्रह को सहज ही देखा जा सकता है। यह चमकते हुए सबसे प्रभावी तारे के रूप में दिखाई देता है। एकमात्र इसी ग्रह को देखा जा सकता है। इसके अलावा सूर्य देव को देखा जा सकता है, लेकिन अत्यंत गर्म होने के कारण उन्हें ज्यादा देर तक नहीं देखा जा सकता। शुक्र शीतल गृह है, जो गुणों की खान है।

14 फरवरी को शुक्र अस्त हो चुका है, जोकि अप्रैल माह तक रहेगा। शुक्र ग्रह के अस्त होने से महिलाओं के सामने दिक्कत ज्यादा बढ़ेगी। घर का मामला हो या फिर ऑफिस का, महिलाओं की यदि सम्प्रभुता थी, तो वह नहीं चल पायेगा। यदि कोई केस आदि चल रहा है, तो उसमें भी महिलाओं को हार का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को इस समय काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। महिलाओं के वर्चस्व में इस दौरान कमी देखने को मिलेगी। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए महिलाओं को सचेत रहना होगा। शुक्र कुंडली में यदि अधिक मजबूती में है, तो इसका दुष्प्रभाव बहुत कम देखने को मिलेगा, लेकिन यदि शुक्र कुंडली में निर्बल अवस्था में है, तो फिर विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है।

सावधानी इस बात की रखनी है कि जहां आपको लगे कि किसी प्रकार का अहित हो सकता है, तो वहां जाने से बचें। कार्यस्थल पर हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। घर के मामलों में अधिक बहसबाजी करने से बचें। स्कूल-काॅलेज जाते वक्त थोड़ा सावधान रहें। सावधानी रखकर इस समय को टाला जा सकता है। उपाय के रूप में शिव शंकर की आराधना करें। सोमवार व शुक्रवार को शिव-शक्ति का दही से अभिषेेक करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे।

ज्योतिषविद्, हस्तरेखा विशेषज्ञ एवं शाबर मंत्र साधक प्रवीण महाराज

मोबाइल नं. 8630929509

Next Story
epmty
epmty
Top